देहरादून। नगर निगम देहरादून के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत लक्ष्य सोसायटी द्वारा दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को बेहल चौक, देहरादून स्थित ट्रैफिक सिग्नल पर स्वच्छ वायु एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को रेड लाइट पर प्रतीक्षा करते समय अपने वाहनों के इंजन बंद करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान लोगों को बताया गया कि ट्रैफिक सिग्नल पर अनावश्यक रूप से इंजन चालू रखने से ईंधन की खपत बढ़ती है तथा वाहनों से निकलने वाली हानिकारक गैसों एवं प्रदूषक तत्वों के कारण वायु प्रदूषण में वृद्धि होती है।
लक्ष्य सोसायटी के प्रतिनिधियों ने वाहन चालकों को जागरूक करते हुए बताया कि रेड लाइट पर अधिक समय तक रुकने की स्थिति में, यातायात नियमों एवं सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए, वाहन का à पहल है। इस छोटे से प्रयास से ईंधन की बचत करने, अनावश्यक उत्सर्जन कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने में सहायता मिल सकती है।
कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहनों का अनावश्यक उपयोग कम करें तथा स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
यह जागरूकता अभियान राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के उद्देश्यों के अनुरूप देहरादून शहर में वायु प्रदूषण को कम करने तथा नागरिकों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
लक्ष्य सोसायटी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छ वायु को जन-अभियान बनाएं और रेड लाइट पर इंजन बंद करने की आदत अपनाकर स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित देहरादून के निर्माण में सहयोग करें।
