हवन-यज्ञ और भजन-आरती के साथ रामलीला महोत्सव के निर्विघ्न आयोजन की कामना
देहरादून । श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट, राजपुर की ओर से 77वें श्री रामलीला महोत्सव-2026 के शुभारंभ से पूर्व रविवार को विधि-विधान के साथ रंगमंच पूजन किया गया। इस अवसर पर हवन-यज्ञ, भजन-कीर्तन और आरती के माध्यम से महोत्सव के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन की कामना की गई। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। परंपरा का निर्वहन करते हुए ट्रस्ट के पदाधिकारी और रामलीला के पात्र इसके बाद शहंशाही आश्रम के निकट स्थित प्राचीन सिद्धपीठ माता अंबिका देवी मंदिर पहुंचे। यहां विधिवत पूजन और भजन-कीर्तन कर माता से रामलीला महोत्सव के सफल आयोजन का आशीर्वाद मांगा गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक विजय कुमार जैन और जय भगवान साहू, प्रधान योगेश अग्रवाल, उपप्रधान संजीव कुमार गर्ग, मंत्री राज कुमार गोयल, अजय कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गोयल, ऑडिटर ब्रह्मप्रकाश वेदवाल, स्टोर कीपर वेद प्रकाश साहू और डायरेक्टर चरण सिंह उपस्थित रहे। कार्यकारिणी सदस्यों में मोहित अग्रवाल, आदित्य गुप्ता और वरुण जैन सहित पार्षद महिमा पुंडीर, सुधीर पुंडीर, दिव्यांशु वेदवाल, मानव त्यागी और नीरज कुमार ने भी सहभागिता की। कलाकारों में उपदेश भारती और गणेश भारती के साथ हारमोनियम वादक पूरन सिंह, संगीत से जुड़े सुबीर, अनुनय गोयल, सुभाष कन्नौजिया, करन कन्नौजिया और अमन कन्नौजिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। रंगमंच पूजन और मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ राजपुर के पारंपरिक रामलीला महोत्सव की तैयारियों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल बना दिया।
