देहरादून। लगातार हो रही बारिश से आम लोगों के लिए देहरादून की सड़के मुसीबत का सबब बन गयी हैं। जिन सड़को पर जिंदगी दौड़ रही थी आज उन सड़को पर से गुजर पाना बेहद खतरनाक हो गया हैं।
लोवर नेहरूग्राम चर्च के पास का ये नजारा ! जो अभी कुछ समय पहले यहाँ सड़क हुआ करती थी आज लगातार बारिश होने से पूरी सड़क खत्म हो गयी हैं।
इस सड़क से आये दिन बड़े वाहनों का गिरना निगम व जिला प्रशासन के लिए एक आम बात हो गयी हैं।
आवागमन के नाम पर दुर्घटना को आमंत्रण दे रही इस सड़क के ना जाने कब भाग्य जागेंगे।
हालांकि कुछ दिनों पूर्व डीएम साहब ने इन सड़कों को गड्ढा मुक्त करने हेतु निर्देश जारी किए थे लेकिन अभी तक लोअर नेहरू ग्राम की टूटी सड़को पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिस कारण क्षेत्रीय लोगों के आने जाने का रास्ता बंद हो गया। आज सड़क अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है…..