देहरादून। संत शिरोमणि सद्गुरु श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के पावन उपलक्ष्य में ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वाराणसी से देहरादून पहुँची मंगल कलश यात्रा का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया।
यात्रा का रिस्पना पुल, आराघर चौक, सर्वे चौक एवं करनपुर सहित विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। कैंट विधानसभा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आराघर चौक पर मंगल कलश यात्रा का अभिनंदन किया गया।
तत्पश्चात डी.एल. रोड स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में विधि-विधानपूर्वक मंगल कलश का पूजन कर सभी के सुख, समृद्धि एवं सामाजिक समरसता की मंगलकामना की गई।
इस अवसर पर मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक विनोद चमोली, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक सविता हरबंस कपूर , महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल , महानगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सुरेंद्र घेयल, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक विनोद महर महानगर महामंत्री आदित्य नैय्यर, उपाध्यक्ष नीतू वाल्मीकि , राजेश कुमार, महानगर मंत्री राजकमल ,अनिल कुमार, महानगर कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, महानगर कार्यालय मंत्री राजीव कुमार रंजन, महानगर मीडिया संयोजक शुभम कुमार, महानगर सोशल मीडिया संयोजक सुश्री पलक , जिला कार्यकारिणी सदस्य दौलत राम मकवाना तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।