मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र स्थित एस.के मेमोरियल अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में मृतक की पुत्री सुहानी ने पुलिस को शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, ऋषिनगर, सहस्त्रधारा रोड निवासी स्वर्गीय दयाराम के पुत्र राजेंद्र (42 वर्ष) को 21 अप्रैल को एस. के मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि भर्ती के दौरान डॉक्टरों ने बीमारी की गंभीरता और इलाज के संभावित खतरों के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी नहीं दी।
परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज शुरू करने और मरीज को आईसीयू में शिफ्ट करने के दौरान उनसे किसी भी प्रकार के सहमति पत्र (कंसेंट फॉर्म) पर हस्ताक्षर नहीं कराए गए। उनका कहना है कि आईसीयू में भर्ती करने के संबंध में बार-बार मांग करने के बावजूद उन्हें कोई लिखित जानकारी या दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि दिन के समय मरीज की स्थिति सामान्य थी। उन्होंने नाश्ता और भोजन भी किया था, लेकिन रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक, रात में मरीज को सोडियम बाइकार्बोनेट का इंजेक्शन दिया गया, जिसकी जानकारी उन्हें स्पष्ट रूप से नहीं दी गई। इसके साथ ही मरीज के ब्लड शुगर में अचानक उतार-चढ़ाव होने की बात भी सामने आई, जिसको लेकर परिजनों ने दवाइयों के संभावित रिएक्शन की आशंका जताई है।
मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान हुई प्रक्रियाओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मरीज की पूरी मेडिकल फाइल, दवाइयों का रिकॉर्ड, आईसीयू से संबंधित दस्तावेज और अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखे जाएं।
मृतक की पुत्री सुहानी द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच के बाद यदि चिकित्सकीय लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कानूनी