गिग वर्कर्स के दर्द को समझने सड़कों पर उतरी युवा कांग्रेस

देहरादून। “गिग वर्कर्स (डिलीवरी बॉयज) के लिए जान की कोई कीमत नहीं रह गई है, कंपनियों को सरोकार है तो सिर्फ अपने टाइमर और ऑर्डर से।” यह बात आज महानगर अध्यक्ष तेजस्वी राणा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित एक विशेष संवाद कार्यक्रम में उभरकर सामने आई। आज युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने महानगर अध्यक्ष तेजस्वी राणा के नेतृत्व में क्षेत्र के गिग वर्कर्स से मुलाकात कर उनके संघर्ष, दर्द और रोजमर्रा की समस्याओं को गहराई से समझा। इस दौरान युवा कांग्रेस ने उन्हें आश्वस्त किया कि संगठन उनके अधिकारों की लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा रहेगा।
​इस संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य मंत्री श्री राजेंद्र शाह तथा कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती गरिमा मेहरा दसोनी ने भी शिरकत कर वर्कर्स का हौसला बढ़ाया। नेताओं ने कहा कि बिना किसी सामाजिक सुरक्षा और न्यूनतम वेतन की गारंटी के इन युवाओं से अत्यधिक दबाव में काम कराना सरासर अन्याय है, जिसके खिलाफ युवा कांग्रेस आवाज बुलंद करेगी।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद…..
संवाद के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक, प्रदेश महासचिव अभय कत्यूरा, प्रदेश महासचिव रविंद्र सिंह जूनियर, प्रदेश महासचिव स्वाती नेगी, रायपुर विधानसभा अध्यक्ष अतुल सक्सेना, राजपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक पासी, कैंट विधानसभा अध्यक्ष कार्तिक बिरला, धर्मपुर विधानसभा अध्यक्ष सोहेल खान, राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक कुमार और डोईवाला ब्लॉक अध्यक्ष रक्षित बिष्ट सहित भारी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।