देहरादून। बृहस्पतिवार को ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में दसवां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर कमल घनसाला और डॉक्टर राखी घनसाला द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक गण, अभिभावक व विद्यार्थीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रिज़मौरा कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं की मंत्रमुग्ध करने वाली मधुर आवाज़ में स्कूल इंग्लिश क्वायर द्वारा की गयी। प्री प्राइमरी के छात्र-छात्राओं ने जादुई दुनिया के प्रदर्शन से सभी दर्शकों को मानो जादुई दुनिया की सैर करवा दी। उत्तराखंड देवभूमि की आस्था, सभ्यता एवं संस्कृति को दर्शाते हुए सभी छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य – गायन, नाटक एवं विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। जहां एक ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम अपनी छवि बिखेर रहे थे वहीं दूसरी और छात्रों ने योग के माध्यम से दर्शकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। देश की विविधता में भी एकता का संदेश देते हुए बंगाली एवं आसामी नृत्य प्रस्तुत किय। दशम् स्कंध में कृष्ण जन्म से लेकर कंश वध तक की सम्पूर्ण लीला दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के छात्र-छात्राओं की प्रतिभा मंच तक ही सीमित नहीं है बल्कि उनकी प्रतिभा का परचम जिला, राज्य, एवं ऑल इंडिया नेशनल स्पोर्ट्स के क्षेत्र में भी लहरा रहा है। उनकी इन्हीं उपलब्धियों पर जिन प्रतिभाशाली छात्रों को विद्यालय के संस्थापक प्रोफेसर डॉक्टर कमल घनसाला एवं डॉक्टर राखी घनसाला द्वारा पुरस्कृत किया गया उनके नाम हैं -रिद्धिमा बिष्ट ने जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप2026 में अंडर 11 और अंडर 13 में प्रथम श्रेणी , उत्तराखंड स्टेट की रैंकिंग 2026 में गोल्ड मैडल ,जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 में अंडर 17 में प्रथम श्रेणी, उत्तराखंड स्टेट रैंकिंग अंडर 17 तृतीय श्रेणी एवं CISCE ऑल इंडिया नेशनल खेलों में छठवीं रैंक हासिल की। राधिका थापा 24वां उत्तराखंड राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में द्वितीय श्रेणी 2026 राष्ट्रीय खेलों में द्वितीय श्रेणी हासिल की एवं CISCE ऑल इंडिया नेशनल खेलों में द्वितीय रैंक हासिल की। आर्य डिमरी उत्तराखंड राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में द्वितीय श्रेणी एवं CISCE ऑल इंडिया नेशनल खेलों में छठवीं रैंक हासिल की। मेहुल राणा उत्तराखंड राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में द्वितीय श्रेणी एवं CISCE ऑल इंडिया नेशनल खेलों में दसवीं रैंक हासिल की। काव्या पंत ने जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में प्रथम श्रेणी उत्तराखंड राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में प्रथम श्रेणी एवं CISCE ऑल इंडिया नेशनल खेलों में आठवीं रैंक हासिल की। वत्सल चौहान जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में द्वितीय श्रेणी, उत्तराखंड राज्य स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में द्वितीय श्रेणी एवं CISCE ऑल इंडिया नेशनल खेलों में सातवीं रैंक हासिल की।
शिक्षाविद प्रोफेसर डॉक्टर कमल घनसाला ने सभी छात्रों को परिश्रम, अनुशासन एवं नैतिकता की प्रेरणा दी और उनकी प्रस्तुति और उपलब्धियों पर उनको बधाई देते हुए उनकी सराहना की। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य जी श्रीमान राजकुमार त्रेहन जी ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया करते हुए राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन किया।
