देहरादून । कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान के संबध में अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के क्रम में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत क्यारकुली भट्टा, रिखोली और भीतरली में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा कृषि एवं औद्यानिक फसलों को हुए नुकसान का आंकलन किया गया।
कृषि मंत्री के निर्देशों के बाद क्यारकुली भट्टा पहंुचे विभागीय अधिकारियों ने किसानों से मुलाकात की और खेतों में हुई क्षति का आकलन किया। उन्होंने कहा कि विभागीय आख्या के बाद सरकार द्वारा नियमानुसार प्रदान की जाने वाली सहायता राशि किसानों को प्रदान की जाऐगी। इस दौरान भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह रावत, ग्राम प्रधान मीना कोटाल, भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारीगण एवं किसान उपस्थित रहे।