पर्यावरण मित्रों के मानदेय बढ़ायें जाने के निर्णयों का स्वागत…..

देहरादून। लम्बे समय से मानदेय बढ़ाने का आखिरकार सुखद परिणाम निकल आया जिसके लिए एक लम्बा इंतजार पर्यावरण मित्रो के लिए आंदोलन की दिशा तय करने जा रहा था ऐसा में पर्यावरण मित्र का नगर निगम प्रशासन व मेयर से बेहतर संवाद कायम होना पर्यावरण मित्रों के लिए एक अच्छी पहल साबित हुआ।

इसके लिए पर्यावरण मित्रों ने पार्षदों व नगर निगम मेयर का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उनका कहना हैं कि उनके अथक प्रयासों से पर्यावरण मित्रों का मानदेय 500 से बढ़कर ₹800 प्रस्तावित किया जाना यें उद्घोषणा उनके लिए किसी सौगात से काम नहीं है उनकी इस सफलता के लिए उत्तराखंड राज्य अनुसूचित जाति/जनजाति के सदस्य जयपाल वाल्मीकि के अथक प्रयासों को भुलाया नहीं जा सकता हैं आज नगर निगम परिसर में जयपाल वाल्मीकि का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।