पालिका द्वारा निर्मित पांच दुकानों का मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण

मसूरी । गत सिंतबंर माह में आयी आपदा में मसूरी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर एक मकड़ेती में पांच दुकानें बह गयी थी व उसके साथ ही बड़ा नुकसान हुआ था, जिस पर नगर पालिका मसूरी ने पांच दुकानों का 13 लाख 14 हजार की लागत से निर्माण किया जिसका लोकार्पण कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी व क्षेत्रीय सभासद गौरी थपलियाल की मौजूदगी में किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पिछली आपदा के दौरान मसूरी विधानसभा क्षेत्र में व्यापक नुकसान हुआ था, जिसमें मकड़ेती में पांच दुकाने बह गयी थी। जिसका निर्माण नगर पालिका ने किया व जिनकी दुकाने थी उनको समर्पित की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों के साथ हर समय खड़ी है और उनके पुनर्वास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि नव निर्मित दुकानों से प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से भी शीघ्र ही 40-40 हजार रुपए सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि आपदा में जिनका रोजगार चला गया हो ऐसे में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी क्षेत्रीय सभासद गौरी थपलियाल के प्रयासों से आज उन्हें दुकाने बना कर दी गयी। सहत्रधारा में भी 40 दुकाने बनाकर दी गयी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि सिंतबर आपदा में कमड़ेती में दुकाने बह गयी थी जिन्हें नगर पालिका ने दुकानें बनाकर समर्पित की गयी है वहीं पानी के बहाव को रोकने के लिए दीवार बनवायी गयी। इसमें क्षेत्रीय सभासद गौरी का अथक प्रयास रहा। इस मौके पर नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी, सभासद गौरी थपलियाल, अमित भटट, सचिन गुहेर, शिवानी भारती, विशाल खरोला, गौरव गुप्ता, पालिका अधिशासी अधिकारी रजनीश डोबरियाल, अवर अभियंता रजत नेगी सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।