लघु नाटिका के जरिये बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के किरदार को किया जीवंत……

 देहरादून। देश के महान विभितियों की गाथाएँ व साहित्यिक किताबे यूँ तो दुनिया में बेशुमार हैं उनकी कहानियों को जिंदगी के केनवश पर उतार कर उनकी एक खूबसूरत छवि बनाई जाती हैं तो उसका समाज व जिंदगी पर गहरा असर पड़ता हैं। शायद यें सोचकर कैलाश कंडवाल ने बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के जीवन को बेहद रोचकपूर्ण तरीके से लघु नाटक के रूप में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के  किरदार को अभिनय शैली के माध्यम से जीवंत कर दिया।

 अभी हाल ही में ONGC ITD ऑडिटोरियम में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। उनके संघर्ष और जीवन पर एक छोटा नाटक पेश किया गया।इसे कैलाश कंडवाल ने लिखा और डायरेक्ट किया था।
कलाकारों में हेमेंद्र मलिक,गायत्री टम्टा,ओम,केतन
अनीता नौटियाल आदि कलाकारों ने अपने अभिनय जोहर दिखाकर खूब वाह वही बटोरी।