वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकारिता जगत की जानी मानी हस्ती विनोद गोयल को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। पत्रकारिता क्षेत्र में रहकर अपनी सेवाएं दे चुके दुकानदार एवं व्यापार समिति पटेल नगर के सम्मानित विधि सलाहकार विनोद गोयल का गत दिवस देहांत हो गया। वे काफी समय अस्वस्थ चल रहे थे। उनके परिजनों का कहना है कि बीमारी के चलते उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। काफ़ी समय से उन्होंने चलना फिरना छोड़ दिया था। उनकी मृत्यु का समाचार सुनते ही न्यायलय परिसर में शोक की लहर दौड़ गयी। उनकी आत्मा की शांति हेतु शोक सभा एवं श्रद्धांजलि सांय 5बजे गुरुद्वारा पटेल नगर में रखी गई जिसमें सभी दुकानदारों ने 2 मिनट का मौन रखा।