देहरादून। देहरादून में शिवसैनिकों ने शिवसेना प्रमुख बाल साहेब ठाकरे व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई।
23 जनवरी 1897 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म एंव 23 जनवरी 1926 को हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब का जन्म हुआ था। इस अवसर पर शिवसेना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि आज पूरा विश्व इन महान विभूतियों के जन्मदिन को मना रहा है। उन्होंने कहा कि जहां देश के बाहरी दुश्मनों से लड़ने के लिए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आजाद हिन्द फौज बनाई वही 19 जून 1966 को बाला साहेब ठाकरे जी ने देश के आंतरिक दुश्मन से देश को बचाने के लिए शिवसेना का निर्माण किया।
शिवसेना जिला प्रमुख अमित कर्णवाल ने कहा कि पूरा देश इन दोनों महान विभूतियों को नमन करता है एवं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है आज पूरे देश इन महान नेताओं के कदमों पर चलने की आवश्यकता है ताकि इस देश के बाहरी एवं आंतरिक दुश्मनों से देश को बचाया जा सके। इस अवसर पर शिवम गोयल, रोहित बेंदी, वासु गौरव कुमार, अभिनव बेंदी, हर्षित कुमार, फरीद अली, कृष्णा कुमार आदि शिवसैनिक उपस्थित रहे।