वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण तथा कल्याण नियमावली 2011 के तहत जिला स्तरीय समिति  शीघ्र गठित किये जाने

देहरादून।  देहरादून जिले में शासन द्वारा वृद्ध माता-पिता और और वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण तथा कल्याण नियमावली 2011 के तहत जिला स्तरीय समिति शीघ्र गठित किये जाने को लेकर सयुंक्त नागरिक संगठन का शिष्टमण्डल महासचिव सुशील त्यागी के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला।  शिष्टमण्डल द्वारा डीएम को ज्ञापन प्रेषित किया जिसपर  जिलाधिकारी आशीष चौहान ने शिष्टमण्डल को आश्वासन देते हुए गठन की कार्यवाही शीघ्र किये जाने के निर्देश दिए है।   सुशील त्यागी व प्रदीप कुकरेती ने डीएम  से अनुरोध किया हैं कि आगामी 01-अक्टूबर को वृद्धजन दिवस पर कमेटी बनाये  जाने कि प्रक्रिया पूर्ण की  जायं  ताकि सभी वरिष्ठजनों और मातापिता को इसका लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी ने तत्काल हामी भरते हुये जल्द गठन का आश्वासन दिया। अन्य लोगों में गिरीश चन्द्र भट्ट , उमेश्वर सिंह रावत  और ठाकुर शैर सिंह आदि उपस्थित थे ।