सेम गांव में गुलदार ने भैंस को बनाया निवाला  !  घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल…….

रुद्रप्रयाग । भरदार क्षेत्र के सेम गांव के एक गौशाला में घुसकर गुलदार ने भैंस को अपना निवाला बना दिया। हालांकि सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों ने शीघ्र क्षेत्र में पिंजडा लगाने की मांग की है।
भरदार क्षेत्र के गत शनिवार रात्रि को गुलदार ने सेम गांव के बृजमोहन डिमरी की गौशाला में घुसकर एक भैंस को अपना निवाला बना दिया। बताया जा रहा है कि भैंस ने कुछ दिन पूर्व ही अपने बच्चे को जन्म दिया था। जैसे ही पीडित व्यक्ति ने सुबह भैंस को घास देने के लिए पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। जिसके बाद यह सूचना विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का मौका मुआयना किया। वहीं अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह में दरमोला के पाटियूं तोक बुद्धि सिंह के आंगन में खेल रहे दो बच्चे गुलदार के झपटे में बाल-बाल बचे। पाटियूं तोक दिन भी गुलदार देखा जा रहा है। जिससे महिलाएं अकेले चारापत्ती जाने के लिए कतरा रही है। ग्रामीण राजेन्द्र सिंह, राकेश पंवार, अनिल डिमरी, जयपाल पंवार का कहना है कि दरमोला क्षेत्र में लगातार गुलदार का आतंक बना हुआ है। शाम छह बजे ही गुलदार बस्ती बीच आ रहा है। जिससे लोगों में भय माहौल बना हुआ है। सेम गांव में भैंस को निवाला बनाने वाले पीडित परिवार को वन विभाग से उचित मुआवजा देने की मांग की है। तथा क्षेत्र में गुलदार पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने की मांग भी की है। ताकि भविष्य में होने वाली घटनाओं को रोका जा सके।