देहरादून। राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ रिकार्ड कार्यवाही कर भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन बनाने के सकारात्मक रूप को धरातल पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनेको भ्रष्टाचार करने वालो को सलाखो के पीछे भेजने का कार्य कर देवभूमि की सार्थकता को चार चांद लगाकर उत्तराखंड की जनता का विश्वास व दिल जीत लिया है।
पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की गरिमा को बढ़ाया है उनकी कार्यशैली व कुशल शासन ने आज युवाओं में जन चेतना जगाई है। आज भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कुंवर जपेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री धामी से मिलकर उन्हें बधाई देते हुए अपनी अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का युवा आपको इसी तरह भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करते हुए देखना चाहता है। 25वी वर्षगांठ के बेहतरीन सफर में उत्तराखंड आपके साथ खडा है। आज 300 से अधिक भ्रष्टाचार मे लिप्त चेहरे, बड़े से बडे पद वाले लोग सलाखो के पीछे है। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान भी मौजूद थे।