देहरादून। एसोसिएशन ऑफ़ स्माल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ़ इंडिया के द्वारा हिंदी भवन में छोटे एवं मंझोले समाचार पत्रों के लिए बढ़ती चुनौती विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी चंदोला ने की।
विचार गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्वतीय संपादक परिषद के अध्यक्ष व एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य आई.पी.उनियाल, देवभूमि पत्रकार यूनियन के महामंत्री वी.डी.शर्मा,पत्रकार इंद्रदेव रतूड़ी व पत्रकार निशा रस्तोगी आदि ने पत्रकारिता विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
वक्ताओं ने लघु और मझोली समाचार पत्रों के सामने अनेक चुनौतियों का जिक्र किया और उनके समाधान करने हेतु एकजुट रहने की बात कही, साथ ही आर एन आई द्वारा बनाए गए पोर्टल की खामियों को दूर करने की अपील की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी चंदोला ने कहां की वह आपकी समस्याओं को दिल्ली में आर.एन.आई.के महा रजिस्ट्रार के सामने रखूंगा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और प्रदेश स्तर पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की सलाह दी जिससे पत्रकारों की समस्या एक मंच में आकर सुनी जाए व उनके समाधान की दिशा में काम किया जाए। तभी ऐसे विचार गोष्ठी की सार्थकता सिद्ध हो सकती है।