डाकरा में पहली बार महिलाओं द्वारा श्रीरामलीला मंचन का शानदार आगाज़….

देहरादून। सत्यनारायण मन्दिर, डाकरा, देहरादून में पहली बार महिलाओं के द्वारा श्रीरामलीला का मंचन किया गया। जिसमें महिला कलाकारों ने अभिनय व नृत्य के जरिये कार्यक्रम में सुंदर प्रस्तुति दी। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श एवं अनुकरणीय जीवन को अभिनय रूपी केनवाश में उतारा कर भक्ति मार्ग को सुखी जीवन का आधार बताया।

इस अवसर पर सत्य नारायण मंदिर समिति की अध्यक्ष लक्ष्मी मलासी, उपाध्यक्ष सुनीता जोशी व कोषाध्यक्ष कमला देवी द्वारा कार्यक्रम को बेहतर बनाने में एहम भूमिका अदा की।