जेपी बैंड पर बारिश में बार-बार मलबा आने से रोड हो रही बंद, लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी

मसूरी । मसूरी देहरादून मार्ग पर जेपी बैंड के समीप बारिश से बार बार रोड पर भारी मात्रा में मलवा आने से बंद हो रही है। गत रात्रि भी भारी बारिश के बाद रोड पर बड़ी मात्रा में मलवा आ गया व रोड बंद हो गयी जिस पर रोड के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी, जिस पर एनएच को सूचना दी गयी व जेसीबी से मलवा हटाया गया व उसके बाद रोड सुचारू की गयी। जबकि इससे पूर्व भी दो बार रोड यहां पर बंद हो चुकी है व पहली भारी बारिश में इतना मलवा आया कि रोड के नीचे लोनिवि कर्मचारियों के आवास पर मलवा आ गया था व घरों को नुकसान हुआ था। मालूम हो कि पिक्चर पैलेस किंक्रेग रोड पर अवैध रूप से लगातार निर्माण का मलवा डाला जाता रहा है व कई बार वन विभाग व प्रशासन सहित लोनिवि के संज्ञान में लाया गया, व वन विभाग ने लगातार निगरानी भी की लेकिन मलवा ऐसे समय डाला जाता रहा कि किसी को पता नही लगता जिसका खामियाजा बरसात में आम लोगों को होता है व हर बारिश में रोड बंद हो जाती है अगर प्रशासन व संबंधित विभाग समय पर कार्रवाई करते तो ऐसी स्थिति को रोका जा सकता है।