स्कूलों में छुट्टी का एलान……..मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने  उत्तराखंड के कई जिलों और अन्य राज्यों में अत्यधिक  

भारी बारिश के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया हैं। खराब मौसम के कारण देहरादून, टिहरी और नैनीताल सहित कई क्षेत्रों में सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 10 जुलाई 2026 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। इस संबंध में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी, देहरादून, डॉ आशीष चौहान, द्वारा जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 10 जुलाई 2026 को एक दिवस का अवकाश घोषित किया गया है।