गोल्डन लायनेस हिल्स ने महिला चिकित्सकों को किया सम्मानित……

मसूरी । गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित कर उपजिला चिकित्सालय की दो महिला चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

गोल्डन लायनेस क्लाब मसूरी हिल्स ने नये सत्र की शुरुआत करते हुए क्लब अध्यक्षा अम्बुज अग्रवाल ने चिकित्सक दिवस पर आई महिला चिकित्सकों का तिलक लगा कर उनका स्वागत किया । आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे उपजिला चिकित्सालय मसूरी की दो महिला चिकित्सकों डाण् बीना सिंह व हिमानी को उनके द्वारा किए गए समाजसेवा व महिला चिकित्सा में किए गये उत्कृष्ट कार्यों को लेकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब अध्यक्षा अंम्बुज अग्रवालए सचिव निशु गुप्ताए वंदना विरमानीए जोन चेयरपर्सन अनुपम हांडाए डॉक्टर बीना सिंहए डाण् हिमानीए रुबीए शशिए रजनीए माधुरीए पूनमए लताए सीमाए निशुए वंदना के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।