देहरादून। खंडूरी दीवान महासभा का तृतीय वार्षिक उत्सव आज इंडियन अकेडमी विद्यालय परिसर, देहरादून में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सभा के अध्यक्ष नरेश खंडूरी और महासचिव गौरव खंडूरी ने बताया कि इस वर्ष खंडूरी परिवार के प्रतिभाशाली युवाओं एवं उपस्थित सभी ध्यानियों-बहनों को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप सभी को कुलदेवी दीवराड़ी का प्रतीक चिन्ह, शॉल एवं साड़ी भेंट की गई।
मुख्य संरक्षक मुनेन्द्र खंडूरी जी की प्रेरणा से इस अवसर पर रक्तदान शिविर एवं स्त्री रोग जांच शिविर का भी सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रितु भूषण खंडूरी डॉ. सपना खंडूरी, डॉ. मधु खंडूरी काला, आरती खंडूरी घिंडियाल, पूजा खंडूरी बडोनी, आरती खंडूरी उपरेती, शकुंतला खंडूरी नोटियाल, भारतीय खंडूरी उंडियाल, अनीता खंडूरी भट्ट, सरिता खंडूरी भट्ट, बीना खंडूरी शर्मा सहित बड़ी संख्या में ध्यानियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी समाज की संस्कृति, सभ्यता और परम्पराओं को संरक्षित करते हुए राज्य एवं परिवार को सुदृढ़ एवं संगठित बनाना है।