देहरादून में श्रमिकों की मांगों को लेकर CITU प्रतिनिधिमंडल ने श्रम विभाग से जताई नाराज़गी

देहरादून। CITU प्रतिनिधिमंडल ने आज श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर BOCW कार्यालय पहुंचकर श्रम आयुक्त से मिलने का प्रयास किया। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि श्रम आयुक्त कार्यालय में मौजूद नहीं थे, जिसके बाद उन्होंने कार्यालय में उपस्थित सहायक श्रम आयुक्त धर्मराज से मुलाकात कर श्रमिकों की मांगों से संबंधित ज्ञापन स्वीकार करने का अनुरोध किया।
प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, एएलसी धर्मराज ने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया तथा बातचीत के दौरान उनका व्यवहार भी संतोषजनक नहीं रहा। CITU नेताओं ने आरोप लगाया कि एएलसी अपने कार्यालय में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते और अधिकतर समय BOCW कार्यालय में रहते हैं, जिससे श्रमिकों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि श्रम विभाग के अधिकारियों का रवैया श्रमिक हितों के बजाय मालिको के पक्ष में ज्यादा दिखाई दे रहा है, जो बेहद निंदनीय है। संगठन ने मांग की कि श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि दो से तीन साल पुराने सहायता आवेदनों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है श्रमिक बोर्ड के चक्कर लगा लगा के परेशान हो गए है ।
इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने bocw के उप श्रमायुक्त विपिन कुमार से फोन पर वार्ता की उन्होंने 29 मई का समय दिया है उन्होंने श्रमिक समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया है इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने निर्माणाधीन लखवाड़ व्यासी जलविद्युत परियोजना में एल & टी कंपनी की हठधर्मिता के कारण वी श्रमिकों के शोषण के खिलाफ श्रमिक हड़ताल पर है जबकि कानून में स्पष्ट हर की टनल में काम करने वाले श्रमिक को टनल अलाउंस मिलेगा जोकि केंद्रीय कानून में है किंतु श्रम विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से कंपनी वर्करों की मांगों को लटकाने का कम कर रही है उन्होंने कहा कि कंपनी उप श्रमायुक्त के समक्ष वार्ता में एक भी दिन नहीं आये है और श्रमिकों की मांगों ओर कोई कार्यवाही नहीं हुई है ।
उन्हें चेतावनी दी कि उत्तराखंड में श्रम विभाग की नाक के नीचे सिडकुल सहित अन्य जगहों पर मजदूरों से 12 -12 घंटे कम करवाते है ओर ओवर टाइम नहीं देते है जोकि लगभग सभी उद्योगों में बदस्तूर जारी है ।
उन्होंने विंडलास उद्योग के श्रमिकों की समस्याओं पर भी ज्ञापन रिसीव कराया जिसमें उनकी मांगे हर उद्योग में हड़ताल में गये श्रमिकों को दरया जा रहा है उनके घरों में नोटिस भेजे जा रहे है उन्होंने इस तरह की हरकतों से मैनेजमेंट बाज आए ।
उन्होंने इस पर श्रमिकों को लेकर उत्तराखंड सरकार वी श्रम विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे ।
इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज , उपाध्यक्ष भगवंत पयाल , दीपक शर्मा , रवींद्र नौडियाल , हिमांशु चौहान, नरेंद्र सिंह ,मनीष कुमार राजवीर सिंह , सोनू कुमार, शैलेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे ।