महावीर जयंती पर पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत ! निकाली गई भव्य शोभायात्रा…

देहरादून । भगवान महावीर जयंती महोत्सव जन्म कल्याणक महोत्सव गिरनार पीठाधीश कर्मयोगी 105 क्षुल्लकरत्न समर्पण सागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं सानिध्य में श्री दिगम्बर जैन समाज देहरादून में जैन भवन (जैन धर्मशाला) गाँधी रोड, देहरादून में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
महोत्सव के तीसरे दिन प्रातः 6ः00 बजे भगवान का प्रथम कलश ध्रुव जैन जैन कॉलोनी सामूहिक प्रक्षाल एवं शान्तिधारा, जैन फ़ार्मा बल्ली वाला चोक दूसरी शांति धारा विनोद जैन समाज के अध्यक्ष द्वारा की गई। सामूहिक पूजन प्रातः 8ः00 बजे फल वितरण दून चिकित्सालय देहरादून में (जैन मिलन देहरादून के तत्वाधान में) प्रातः 9ः00 बजे निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर, मनोहर लाल जैन धर्मार्थ होम्योपैथिक चिकित्सालय द्वारा किया गया तत्पश्चात प्रातः 9ः30 रथ यात्रा हेतु पात्रों का चयन कूपन द्वारा लक्की ड्रॉ से किया गया, जिसमें खवासी अंकित जैन, पूनम जैन सारथी विशाल जैन, मनोज जैन कुबेर, राजकीरण जैन
सौधर्म इंद्र ऐरावत हाथी पर लोकेश जैन रेस कोर्स  जिनवानी ले कर बैठे। अनंत जैन, इंद्र-अंकित जैन (शक्ति विहार) आरती का सौभाग्य जूली जैन, सुधीर जैन, विनय जैन बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।  तत्पश्चात श्री जी की भव्य शोभा यात्रा (रथ यात्रा) श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन से प्रारम्भ होकर भगवान महावीर चौक, झण्डा बाजार, अखाड़ा बाजार, मोती बाजार, पल्टन बाजार, घण्टाघर, पंचायती मंदिर, डिस्पेंसरी रोड, धामावाला, राजा रोड से गांधी रोड होते हुए वापिस श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर पर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से देहरादून में सौरभ थपलियाल उपस्थित रहे। शोभा यात्रा बड़े ही भक्ति नृत्य भगवान महावीर भजनों के साथ सभी श्रद्धालु गाते नाचते हुए झूम झूम कर मग्न हुए। पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया। शोभा यात्रा का संचालन जैन मिलन पारस द्वारा किया गया, श्री जी की आरती (कूपन खुलने वाले परिवार द्वारा) तत्पश्चात अभिषेक किया गया।
सहभोज सुनील जैन, अंशुल जैन (सुनील एंड कं०), सुशील जैन, राज किरन जैन (मै० सुशील डिपार्टमेन्टल स्टोर), नीरज कुमार मयंक कुमार जैन (बर्तन वाले), राजीव जैन (मै० मेहर चन्द जैन एण्ड सन्स), राजीव, संजीव, अजय जैन (बल्ब वाले, इंदर रोड) के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु सचिन जैन में बताया कि शोभा यात्रा में मुख्य रूप से ट्रैफिक पुलिस एवं पुलिस प्रशासन का मीडिया का विशेष सहयोग रहा। हम दिगंबर जैन समाज और उत्सव समिति की ओर से सभी का बहुत धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हैं। सायं 7ः00 बजे महा मासिक मिलन, भगवान महावीर स्वामी का भव्य पालना हुआ।  मुख्य अतिथि राशि जैन, राजेश जैन (प्रदेश कार्यालय मंत्री, भाजपा अल्प०स० मोर्चा), चित्र अनावरण सन्दीप जैन, पूर्णिमा जैन (बड़ागाँव)
दीप प्रज्ज्वलन राजीव जैन, रमा जैन (रायपुर) रही। प्रभु समर्पण समिति, जिनवाणी जागृति मंच, क्लेमन टाउन बच्चों द्वारा सांस्कतिक, कार्यक्रम, शुभकामना परिवार, जैन मिलन पारस के तत्वावधान में। कार्यक्रम के मध्य में लकी ड्रॉ द्वारा आकर्षक पुरूस्कार दिए। इस अवसर पर देहरादून जैन समाज, मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु सचिन,जैन एकता समिति, जैन मिलन राजुल, महासमिति पुरुष, महासमिति महिला, महिला जैन मिलन, बजरंग दल  के द्वारा रथयात्रा का स्वागत किया।