देहरादून के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का किया संयुक्त निरीक्षण…..

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं  जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून प्रेम सिंह खिमाल के निर्देशानुसार आज  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून  सीमा डुँगराकोटी द्वारा “safe drugs: safe life campaign के तहत ड्रग विभाग के साथ जय कॉम्पलेक्स, त्यागी रोड, देहरादून के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण किया गया, जिसमें श्री मनेन्द्र सिंह राणा वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, देहरादून,  अमित आजाद (औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, रूद्रप्रयाग) एवं  ऋषभ धामी, (औषधी निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, टिहरी) शामिल रहे।

निरीक्षण में निम्नलिखित होलसेल एवं रिटेल की मेडिकल स्टोर के लाइसेंस, फार्मासिस्ट रिकॉर्ड, कोल्ड स्टोरेज फेसिलिटी, एक्सपायर दवाईयां तथा उनके निपटारे की प्रक्रिया, नारकोटिक्स ड्रग के विषय में जानकारी आदि आवश्यक विषयों पर पूछताछ की गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गए।